कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, सुबह-शाम ठंड… जानिए कैसा रहने वाला है यूपी में मौसम

Beginning of the day with fog, cold morning and evening... Know how the weather is going to be in UP
Beginning of the day with fog, cold morning and evening... Know how the weather is going to be in UP
इस खबर को शेयर करें

लखनऊः उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम को सर्दी का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के तमाम इलाकों में मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान प्रदेश में तापमान अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हवा की गुणवत्ता प्रदेश में थोड़ी खराब बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से चलकर उत्तर भारत की ओर आने वाली हवाओं की वजह से यूपी में ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और हल्की हवाएं चलेंगी। नोएडा में सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं दोपहर को 26, शाम को 17 और देर रात 14 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरेगा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गोरखपुर में भी मौसम साफ रहेगा और तापमान 26 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बता दें कि तापमान में गिरावट होने के चलते पूरे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके शीतलहर के कगार पर हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलने के साथ डेंगू के मामलों में गिरावट आने लगी है। जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, अस्पतालों में डेंगू के मरीज कम होने लगे हैं।