यूपी में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश

Big news about monsoon in UP, it will rain from this date
Big news about monsoon in UP, it will rain from this date
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न हवा के दबाव के क्षेत्र का असर कम हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को छोड़कर राज्य में बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। फिलहाल बारिश या मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। बरसात की फुहारों के लिए 15 दिनों का इंतजार और करना पड़ेगा। हां, प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बीच-बीच में छुटपुट बरसात हो सकती है।

Liam Payne Girlfriend Aliana Mawla Rocks Sexy Red Bikini On The Beach

मंगलवार सुबह से ही धूप और उमस रही। तापमान भी 41 डिग्री पहुंच गया। पिछले सात-आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रह रहा था। शाम भारी उमस हो गयी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ेगा।

यूपी में बलिया के रास्ते प्रवेश करेगा मानसून
प्रदेश में बलिया के रास्ते मानसून की इंट्री 15 जून तक होती है। लखनऊ में आमद 18 से 20 जून तक होती है। मानसून यूपी की तरफ बढ़ेगा तब लखनऊ में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी।