दिल्ली में फिर हुआ ब्लास्ट! रेडिशन होटल के पास धमाके की आवाज

Mahipalpur Explosion: दिल्ली के लाल किले धमाके की जांच अभी चल ही रही है कि एक और धमाका हो गया है. महिपालपुर इलाके में रेडिशन होटल के पास ब्लास्ट जैसी तेज आवाज सुनाई दी. इसके चलते आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. विभाग के अनुसार उन्हें सुबह करीब 9 बजकर 18 मिनट पर कॉल मिली थी. पुलिस ने जांच में बताया कि ये धमाका बस के टायर फटने की वजह से हुआ है.

फिलहाल दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया गया है कि एक DTC बस का टायर फटा था. गार्ड ने बताया वो और ड्राइवर मौके पर मौजूद हैं. कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है. ये सामान्य टायर फटने की घटना है. उधर सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क करने पर पता चला कि जब वह गुरुग्राम की ओर जा रहा था, तभी उसे तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी. मौके पर जांच के दौरान कोई गंभीर घटना नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक स्थानीय पूछताछ में भी एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं की ओर जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था. इसके बाद तेज आवाज आई थी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई बात नहीं है. इसके बावजूद भी एहतियातन पुलिस ने जांच शुरू की है कि क्या कोई नुकसान तो नहीं हुआ है.

उधर दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में खुलासा हुआ है. हुंडई आई-20 कार में मिले अज्ञात शवों की पहचान अब हो चुकी है. एम्स के फॉरेंसिक विभाग में हुए डीएनए मिलान से इसकी पुष्टि हो गई है. आधिकारिक रिपोर्ट तैयार होने में अभी कुछ और समय लग सकता है. सीसीटीवी फुटेज से भी यह पता चला था कि जिस हुंडई आई-20 कार में धमाका हुआ वह विस्फोट से करीब तीन घंटे पहले तक लाल किले के पास एक पार्किंग में खड़ी थी. उस दौरान डॉ उमर भी कार के अंदर मौजूद था. माना जा रहा है कि उसने इसी कार में बैठकर धमाके की योजना बनाई थी.