कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर आई बुरी खबर, बंगलूरू के अस्पताल में…

Bad news about Congress President Mallikarjun Kharge, admitted in Bengaluru hospital...
Bad news about Congress President Mallikarjun Kharge, admitted in Bengaluru hospital...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद खरगे को बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है। मल्लिकार्जुन खरगे भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। अक्तूबर 2022 में वे कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए। मल्लिकार्जुन खरगे को आगामी 7 अक्तूबर को नगालैंड के कोहिमा जाने का कार्यक्रम है, जहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अब खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके नगालैंड दौरे पर संशय के बादल मंडरा गए हैं।