टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें पार्टी के सभी बागी सांसदों के नाम हैं. 19 सांसदों की इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. इसके अलावा यूसुफ पठान, सायोनी घोष जैसे नाम भी लोगों को चौंका रहे हैं. लोसकभा स्पीकर को दी गई एक चिट्ठी में इन सभी सांसदों के हस्ताक्षर हैं. हमारे सहयोगी बांग्ला चैनल Zee 24 Ghanta के मुताबिक 19 सांसदों की इस लिस्ट में कई दिग्गज कुछ समय पहले तक दीदी के गुणगान करते नहीं थकते थे.
TMC के 19 बागी सांसदों की सूची
क्रमांक सांसद का नाम लोकसभा क्षेत्र
1 डॉ. काकोली घोष दस्तीदार बारासात
2 जगदीश चंद्र बसुनिया कूचबिहार
3 खलीलुर रहमान जंगीपुर
4 यूसुफ पठान बहरामपुर
5 अबू ताहिर खान मुर्शिदाबाद
6 पार्थ भौमिक बैरकपुर
7 बापी हलदार मथुरापुर
8 सायोनी घोष जादवपुर
9 माला रॉय कोलकाता दक्षिण
10 मिताली बाग आरामबाग
11 दीपक अधिकारी (देव) घाटल
12 कालीपद सोरेन झारग्राम
13 जून मालिया मेदिनीपुर
14 अरूप चक्रवर्ती बांकुरा
15 डॉ. शर्मिला सरकार बर्धमान पूर्व
16 शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल
17 असित कुमार माल बोलपुर
18 शताब्दी रॉय बीरभूम
19 रचना बनर्जी हुगली
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. कभी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार शत्रुघ्न जब से टीएमसी गए, तब से दीदी के कट्टर समर्थकों में रहे हैं. दीदी पर हुए सियासी हमले का उन्होंने तगड़ा पलटवार किया है. हालांकि इधर कुछ समय से वे भी ‘खामोश’ ही थे. चुनाव में भी वे उतने एक्टिव नहीं दिखे, जितना होना चाहिए था. यूसुफ पठान दो दिन पहले तब सुर्खियों में आए जब खबर फैली कि उन्हें ममता दीदी के लिए बहरामपुर सीट छोड़ने के लिए कहा गया है. 24 घंटे की चुप्पी के बाद उन्होंने भी सफाई दी कि उन्हें ममता बनर्जी ने ऐसा करने के लिए नहीं कहा.
आज सुबह ही टीएमसी कोटे से राज्यसभा सांसद रहीं सुष्मिता देब ने भी पार्टी से रिजाइन कर दिया. दोपहर होते-होते ‘दिल में है काबा आंखों में मदीना’ गाना गाने वाली एक्टर सायोनी घोष के भी ममता दीदी से दूरी बनाने की खबरें आने लगीं. कुल मिलाकर ममता बनर्जी के लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है. 3 दिन दिल्ली में बिताकर आज ही ममता कोलकाता लौटी हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद एक कयास ये भी लगने लगे कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कहीं से कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.