अररिया; बिहार के अररिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस पर हमले की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची. 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
हमले में 3 पुलिसकर्मी हुए घायल
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम फारबिसगंज के रामपुर उत्तर में हुई. बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. डीएसपी राज किशोर ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है.
17 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
डीएसपी ने बताया कि 17 नामजद समेत 100 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. बाकी अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
पुलिस टीम पर हमले में गिरफ्तार आरोपी
पहले भी बिहार में पुलिस टीम पर हुआ हमला
बता दें कि बिहार में आरोपियों की गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले की पहली घटना नहीं है. इससे पहले मई महीने में बेतिया के नरकटियागंज में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया था, उस दौरान एक SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके अलावा 23 मई को सुपौल जिले में हुए हमले में एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड घायल गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गांव में किसी विवाद की सूचना पर आई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. बताया गया कि महिला होमगार्ड की राइफल छीन ली गई थी.