पटना में 16 नवंबर तक बढ़ाई गई आचार संहिता की अवधि, जीत के जश्न नहीं बजेगा डीजे, लगाई गई सख्त पाबंदी

Bihar Chunav Result 2025 Live Update: बिहार चुनाव में अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं. 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. वहीं रिजल्ट से पहले आए सभी एग्जिट पोल्स में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी हो रही हैं. एग्जिट पोल्स के हिसाब से महागठबंधन को एक बार फिर से विपक्ष में बैठना पड़ेगा. वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज का खाता भी नहीं खुल सकता है. हालांकि, महागठबंधन की ओर से सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल्स के आंकड़ों को सिरे से नकार दिया है. तेजस्वी ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी. उनका कहना है कि बिहार की जनता ने इस बार बदलाव के लिए बढ़-चढ़कर वोटिंग की है. राजद नेता ने कहा कि 14 तारीख को रिजल्ट आएंगे और 18 नवंबर को वे सीएम पद की शपथ लेंगे. फिलहाल वोटों की गिनती कल यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, सारी तस्वीर क्लियर हो जाएगी.