Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में आज फिर से गिरावट देखने को मिली. सोना फिर से सस्ता हो गया. सोने-चांदी की कीमत में आज फिर से गिरावट का दौर जारी रहा. 17 नवंबर को सोने की कीमत में 2080 रुपये की गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर आज 1,22,714 रुपए पर आ गया. चांदी के भाव में इससे भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी 5,237 रुपए गिरकर 1,54,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
सोना ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता
बता दें कि इस साल सोने की कीमत में 46552 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी आ चुकी है. सोने के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. 17 अक्टूबर को सोना अपने ऑल टाइम हाई वैल्यू 1,30,874 रुपए पर पहुंच दया था. यानी इस रेट के तुलना करें तो सोना 9 हजार तक सस्ता हो चुका है.वहीं चांदी जो इस साल 68113 रुपये तक महंगा हो चुका है, अब अपने ऑल टाइम हाई मूल्य 1,78,100 रुपए से 24 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है. निवेशकों ने मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमत में ये गिरावट देने को मिल रही है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जारी ताजा बयानों ने दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है, MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा 1,389 रुपये से ज्यादा गिरकर 1,22,429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की आज की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से है.
24 कैरेट वाला सोना 1,22,223 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाला सोना 1,12,406 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट वाला सोना 92,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 1,54,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.