तीसरे चरण की 10 सीटों पर आज शाम थम जाएगा प्रचार, मतदान 7 को

Campaigning on 10 seats of the third phase will end this evening, voting on 7th
Campaigning on 10 seats of the third phase will end this evening, voting on 7th
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर रविवार पांच मई की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। यह सीटें हैं-सम्भल, हाथरस सु., फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। इन 10 सीटों में से दो सीटों पर प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों, चार सीटों पर भाजपा के मौजूदा सांसदों और तीन सीटों पर सपा मुखिया के परिवार के तीन सदस्यों की अग्निपरीक्षा होगी।इन 10 सीटों पर शुक्रवार 12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 22 अप्रैल को नाम वापसी की आखिरी तारीख बीतने के बाद इन 10 सीटों पर प्रचार शुरु हुआ था।

इन 10 सीटों पर इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में प्रदेश सरकार के दो मंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव भी हैं। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों में हाथरस सु.सीट से राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि और मैनपुरी से पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह हैं जबकि डिम्पल यादव मैनपुरी से सपा की उम्मीदवार हैं।

इनके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी हैं। सम्भल सीट से सपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान बर्क बतौर सपा उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सपा के ही वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव बदायूं से उम्मीदवार हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने इन 10 सीटों में से चार पर अपने मौजूदा सांसदों को ही उम्मीदवार बनाया है। इनमें आगरा सु. से एस.पी.सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप शामिल हैं।

2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन 10 सीटों के नतीजों पर गौर करें तो सम्भल और मैनपुरी सपा ने जीती थीं बाकी आठ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर कौन जीते कौन हारे
लोकसभा सीट जीते दल मत मिले हारे दल मत मिले
सम्भल डा.शफीर्कुरहमान बर्क सपा 658008 परमेश्वर लाल सैनी भाजपा 483180
हाथरस सु. राजवीर दिलेर भाजपा 684299 रामजीलाल सुमन सपा 424091
आगरा सु. एस.पी.सिंह बघेल भाजपा 646875 मनोज कुमार सोनी बसपा 435329
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर भाजपा 667147 राज बब्बर कांग्रेस 172082
फिरोजाबाद डा.चन्द्रसेन जादोन भाजपा 495819 अक्षय यादव सपा 467038
मैनपुरी मुलायम सिंह यादव सपा 524926 प्रेम सिंह शाक्य भाजपा 430537
एटा राजवीर सिंह भाजपा 545348 कु.देवेन्द्र सिंह यादव सपा 422678
बदायूं डा.संघमित्रा मौर्या भाजपा 511352 धर्मेन्द्र यादव सपा 492898
आंवला धर्मेन्द्र कश्यप भाजपा 537675 रुचिवीरा बसपा 423932
बरेली संतोष गंगवार भाजपा 565270 भगवत सरन गंगवार सपा 397988