Latest posts by Sapna Rani (see all)
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताया हैं। हरियाणा में फिर से कल (26 अप्रैल) से मौसम बदलने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताया हैं। इनमें 5 जिले ऐसे चिह्नित किए हैं, जिनमें ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं।