मंच पर कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, पैसे लुटाने वाले SDM को हटाया, किस लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लील डांस और SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में SDM को हटा दिया गया है, तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है और आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। बाल संरक्षण आयोग ने भी कार्यक्रम में नाबालिगों की मौजूदगी की जांच के निर्देश दिए हैं।

ओडिशा से आई थीं बार डांसर
गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति द्वारा आयोजित 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ओडिशा की बार डांसरों ने अश्लील डांस किए। कार्यक्रम की अनुमति मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम से ली गई थी। डांसर्स अर्धनग्न होकर मंच पर कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में SDM तुलसी दास मरकाम और कई पुलिसकर्मी मौजूद थे और पैसे लुटा रहे थे। SDM को कार्यक्रम में विशेष सीट आरक्षित की गई थी।

कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM को हटा दिया। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई है और जांच आज से शुरू होगी। SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले तीन पुलिसकर्मियों, प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है।

24 घंटे के भीतर एक्शन
बाल संरक्षण आयोग ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में किसी नाबालिग या बच्चे की मौजूदगी की जांच की जाए और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश की जाए। आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40), उमेश यादव (25) शामिल हैं।

स्थानीय युवक ने की थी शिकायत
अश्लीलता फैलाने के आरोप में पहले एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया था। कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स को बुलाया गया था। कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था। बार डांसर की फीस 60 हजार रुपये प्रतिदिन थी। एंट्री टिकट की कीमत 200 से 400 रुपये तक रखी गई थी।