पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मुजफ्फरनगर में मनाया गया शोक

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो जाने से राज्य में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक है। ऐसे में जिला बार संघ ने भी शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को नो वर्क घोषित कर दिया है।

बता दें कि गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो जाने पर शोक का वातावरण है। राज्य सरकार की ओर से 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला बार संघ के अध्यक्ष कलीराम और महासचिव अरूण कुमार शर्मा तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन्ध जैन एवं महासचिव बिजेन्द्र सिंह मलिक द्वारा संयुक्त रूप से अवगत कराया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जिला बार संघ व सिविल बार एसोसिएशन में सोमवार 23 अगस्त 2021 को नो वर्क रहेगा। सोमवार को 12 बजे दोपहर फेथम हाल जिला बार संघ में शोकसभा होगी, जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्र(ा सुमन अर्पित किये जायेंगे।