अभी-अभी: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर आई बेहद बुरी खबर, जानकर लगेगा झटका

Daler Mehndi Arrested: Famous Punjabi Singer Daler Mehndi Arrested
Daler Mehndi Arrested: Famous Punjabi Singer Daler Mehndi Arrested
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने की वजह से उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दिलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा
दलेर मेहंदी के खिलाफ 2003 में केस दर्ज हुआ था। करीब 15 साल की सुनवाई के बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा 3 साल से कम होने की वजह से दिलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई। इस केस में आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

सेशन कोर्ट में खारिज हुई याचिका
दिलेर ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई के दौरान गुरुवार को एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने दिलेर की याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद वहीं से दिलेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिलेर पर कबूतरबाजी के यह आरोप
पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी विदेश में शो के लिए जाते रहते थे। उन पर आरोप है कि शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में वह अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। उन्होंने इन लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताया। उन्हें विदेश ले जाने के बदले पैसे लिए गए। इसके बाद पहले दिलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर, 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसमें दिलेर को भी नामजद कर लिया।