होलिका दहन की रात चुपके से करें यह खास उपाय, कभी नहीं रहेगी जीवन में धन की कमी

इस खबर को शेयर करें

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन आखिरी माह होता है, इसे त्यौहारों का महीना भी कहा जाता है जिसमें होली और महाशिवरात्रि मुख्य रूप से शामिल है। 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि का परम शुभ त्यौहार मनाया जाएगा वहीं 17 मार्च को सूरज के ढलने के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन
होलिका दहन विभिन्न मायनों में खास होता है, यह असत्य और बुराई ओर सत्य की जीत को घोषित करता है वही इस दिन कुछ ऐसे उपाय भी किए जाते हैं जो एक सुखी और सहज जीवन के लिहाज से खास हैं। हर व्यक्ति चाहता है उसके जीवन में सुख-सुविधाओं और धन-धान्य की कमी ना हो, लेकिन कई बार कुछ ग्रह-दशाएं ऐसी होती हैं जो इस इच्छा को पूरा करने में बाधा बन सकती हैं।

जानिए उपाय
अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी समस्याएं हैं, ग्रह दशाएं आपको आर्थिक रूप से कमजोर कर रही हैं, आपको जीवन में आगे बढ़ाने नहीं द रही हैं या शत्रुओं को आपके समक्ष मजबूत किए हुए हैं तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें होलिका दहन की रात किया जाना आपकी इस समस्या का हल हो सकता है।

प्रासंगिकता
टोटका या उपाय यह एक सकारातक शब्दावली है जिसे प्राचीन काल से ही उपयोग किया जाता है, सनातन धर्म की शुरुआत से ही ये उपाय या टोटके अपना अस्तित्व जमाएं हुए है और आज भी हमें इनकी प्रासंगिकता पर संदेह नहीं करना चाहिए।

काली हल्दी का टोटका
होलिका दहन की रात किया जाने वाला यह टोटका काली हल्दी से जुड़ा है, अगर आपके पास यह नहीं है तो आप इसे बाजार से मंगवा सकते हैं। काली हल्दी को साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, आपको इसे लाकर इसे गंगाजल से धोना है। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ इसकी पूजा करें और होलिका दहन की रात इसे एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित कर लें। अगर यह संभव ना हो तो आप इसे एक ताबीज की तरह अपने गले में भी धारणा कर सकते हैं।

नहीं रहेगी धना की कमी
यह उपाय करने से धन- धान्य और सुख दात्री देवी लक्ष्मी आपके पास अवश्य चली आएंगी, ऐसी मान्यता है कि अगली होली से पहले आपके घर की माले स्थिति सुधार चुकी होगी और आपके पास समस्त भौतिक सुख-सुविधाएं होंगी।