दिसंबर के माह में गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जहां रणवीर सिंह उस समय कंट्रोवर्सी में घिर गए, जब उन्होंने मंच पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंटारा’ में किए गए देवों की नकल की. इस कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार फिल्म ‘कंतारा’ के एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने चेन्नई में बिहाइंडवुड्स के कार्यक्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान देवों की नकल करने वाले लोगों के बारे में बात की.
ऐसी फिल्में बनाने में लगता है डर
‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह का नाम लिए बिना ही एक्टर ऋषभ शेट्टी ने मंच पर बताया कि ‘कांतारा’ जैसी फिल्में बनाते समय हमेशा यह डर रहता है कि वो संस्कृति और परंपरा पॉप संस्कृति तक सीमित हो सकती हैं. एक्टर ने कहा कि एक फिल्म डायरेक्टर के रुप में, उन्होंने कई लोगों से मार्गदर्शन लिया ताकि हर चीज को वो सम्मानपूर्वक दिखाया जा सके.
देवों की नकल होते देख लगता है बुरा
‘कंटारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने आगे कहा ऐसी फिल्मों के रिलीज होने के बाद लोग उसकी नकल करने लगते हैं . एक्टर ने कहा, ‘ये मुझे अनकंफर्टेबल कर देता है. हालांकि फिल्म का ज्यादातर पार्ट सिनेमा और एक्टिंग है. लेकिन दैवीय चीजें संवेदनशील और पवित्र हैं. मैं जहां भी जाता हूं, मैं लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि उसे मंच पर कॉपी ना करें या उसका मजाक ना उड़ाएं. ये भावनात्मक रुप से हमसे जुड़ा हुआ है.’ ऋषभ ने बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म की टीम के दौरान बार-बार मना करने के बाद भी लोग जब देवों की नकल या मजाक बनाते हुए देखते हैं तो उन्हें बहुत बुरा लगता है.