मां 120 Cr की मालकिन, पिता से मिले 14 Cr, फिर भी करिश्मा की बेटी के पास नहीं फीस भरने के पैसे, सुनते ही हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapoor: 90s की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन को लगभग 5 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनकी प्रॉपर्टी को लेकर दोनों बीवियों में चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ये मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है जहां करिश्मा के दोनों बच्चों ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर पर नकली विल दिखाने से लेकर पूरी प्रॉपर्टी अपने कब्जे में लेना का आरोप लगाया है.

इस बीच करिश्मा के दोनों बच्चों ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि उनमें से एक (बेटी समायरा) की यूनिवर्सिटी फीस पिछले दो महीनों से नहीं भरी गई है. समायरा फिलहाल अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. पूरी बात सुनने के बाद जस्टिस ज्योति सिंह ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि इस मामले में मेलोड्रामा डालने की कोशिश न की जाए. कोर्ट ने प्रिया कपूर की तरफ से पेश वकीलों को भी कहा कि ऐसे छोटे-छोटे मुद्दे बार-बार कोर्ट में न लाए जाएं और इन्हें बाहर ही निपटाया जाए.

30,000 करोड़ की संपत्ति पर जंग जारी
बताया जा रहा है कि संजय कपूर की इस वसीयत में करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है. बच्चों की ओर से सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी पेश हुए और उन्होंने कहा कि एक पुराने मैरिज डिक्री के मुताबिक संजय कपूर ही बच्चों की पढ़ाई और खर्चों का जिम्मा उठाते थे. उनका आरोप था कि बच्चों की सारी संपत्ति इस समय प्रिया कपूर के कंट्रोल में है. जेठमलानी ने ये भी कहा कि अमेरिका में पढ़ रही समायरा की फीस दो महीनों से नहीं भरी गई है. उनके मुताबिक ये जिम्मेदारी संजय कपूर की संपत्ति संभाल रही प्रिया कपूर की है.

प्रिया के वकीलों ने दावों को बताया झूठा
इसी दौरान प्रिया कपूर की ओर से सीनियर एडवोकेट राजीव नायर ने कोर्ट में इन आरोपों को पूरी तरह झूठ बताया. नायर ने कहा कि प्रिया ने हमेशा बच्चों के खर्चों का ध्यान रखा है और सभी लायबिलिटी समय पर दी हैं. उनका कहना है कि फीस न भरने जैसी बात सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए उठाई गई है. सुनवाई के दौरान एक और मुद्दे पर भी बात हुई. कपूर भाई-बहन ने कोर्ट में एक इंटरिम इंजंक्शन की मांग की. उनका कहना है कि प्रिया कपूर को उनके पिता की किसी भी संपत्ति को बेचने या इधर-उधर करने से रोका जाए.

बच्चों ने प्रिया का बताया था ‘सिंड्रेला स्टेपमदर’
कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों की इस याचिका पर अगले हफ्के बहस तय की है. इससे पहले भी दोनों बच्चों ने अपने पिता की वसीयत पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ये असली नहीं है और इस पर उन्हें पूरा भरोसा नहीं है. कोर्ट में बच्चों ने ये भी आरोप लगाया कि प्रिया कपूर एक तरह से ‘सिंड्रेला स्टेपमदर’ जैसी हैं और अक्सर अपने फायदे को बच्चों से ऊपर रखती हैं. इस पर प्रिया की तरफ से जवाब आया कि बच्चों को पहले ही परिवार के ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हं. उन्होंने कहा कि बच्चों को जो भी मिलना था, वो उन्हें समय पर दिया गया है.

अगले हफ्ते फिर होगी सुनवाई
इसलिए उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सिर्फ झूठे हैं. इससे पहले कोर्ट ने प्रिया कपूर को आदेश दिया था कि वे संजय कपूर की पूरी संपत्तियों की डिटेल लिस्ट जमा करें, ताकि मामले की सही तस्वीर सामने आ सके. वहीं, हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को ये भी समझाया कि पारिवारिक मामलों को जितना हो सके आपस में बैठकर सुलझाया जाए. जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि हर छोटी बात कोर्ट में लाने से केवल विवाद बढ़ेगा और किसी का भी फायदा नहीं होगा. अब अगले हफ्ते होने वाली सुनवाई में दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क फिर से रखेंगे.