मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर: मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के विकासखंड चरथावल के ग्राम पिपलशाह निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार पुत्र संसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें चरथावल-थानाभवन मार्ग पर ग्राम नगला राय के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

शिवकुमार अपनी बाइक से चरथावल से अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर हिण्डन चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शिवकुमार को तत्काल सीएचसी चरथावल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके।