शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर राघव चड्ढा ने कर दी ये गलती, परिणीति चोपड़ा ने चुटकियों में सिखा दिया सबक!

Raghav Parineeti Second Anniversary: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को आज दो साल पूरे हो गए हैं. इन दोनों सितारों ने शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में परिणीति राघव चड्ढा की एक गलती को सुधारती नजर आ रही हैं. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में किया.

शेयर की पेरिस की फोटो
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक साथ ही 3 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. फोटो में ये दोनों सितारे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए. राघव ब्लैक टी-शर्ट और लाइट कलर की जींस पहने हैं तो वहीं परिणीति ऑल इन ब्लैक लुक में है. इस फोटो में राघव की टी-शर्ट पर लिखा हुआ है-‘आई लव पेरिस.’ ऐसे में परिणीति ने पेरिस को हाथ से ढकते हुए पोस्ट किया और लिखा कि बतौर वाइफ मेरी जिम्मेदारी गलती को सुधारने की है.

लिखा ये पोस्ट

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बतौर वाइफ ये मेरी जिम्मेदारी बै कि मैं गलती को सुधारूं. हैप्पी एनिवर्सरी राघव. मेरी जिंदगी का प्यार, मेरा प्यारा सा पागल दोस्त और शांत और कंपोस्ड हसबैंड. तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं.’ इसके साथ ही ईवल आई का इमोजी शेयर किया.

फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
इस फोटो में परिणीति चोपड़ा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके कई सेलिब्रिटी दोस्त कमेंट कर रहे हैं और दोनों को शादी की दूसरी सालगिरह पर बधाई दे रहे हैं.अर्जुन कपूर ने लिखा- ‘पापा की परी से राघव की परी इन ए हरी.’ इसके साथ ही मनीष मल्होत्रा ने हार्ट वाला इमोजी शेयर किया.

शुरू किया यूट्यूब चैनल
इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें परिणीती मजाकिया अंदाज में अपने यूट्यूब चैनल का ब्लॉग बनाते हुए नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra