कैटरीना की प्रेग्नेंसी सुनते ही अक्षय कुमार ने कर दी ऐसी डिमांड, चौंक जाएगे विक्की कौशल

Akshay Kumar Demands Katrina Vicky: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के चार होने से पहले ही पेरेंट्स बन जाएंगे. इन दोनों की शादी को इसी साल 9 दिसंबर को चार साल हो जाएंगे. हाल ही में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपनी फेवरेट हीरोइन कैटरीना कैफ और विक्की से बच्चे को लेकर ऐसी डिमांड कर दी कि उनका बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है.

अक्षय ने की ये डिमांड
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने विक्की और कैटरीना के प्रेग्नेंसी ऐलान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं. तुम दोनों बेहतरीन पेरेंट्स बनोगे. बस बेबी को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों बराबरी से सिखाना. ढेर सारा प्यार.जय महादेव.’ खिलाड़ी कुमार का ये कमेंट बाकी सेलेब्स के कमेंट के बीच सभी का ज्यादा ध्यान खीच रहा हैं.’

कैटरीना है अक्षय की फेवरेट हीरोइन

खास बात है कि कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से फेवरेट हीरोइन के बारे में सवाल पूछा गया. पहले तो अक्षय ने कहा कि वैसे तो सारी हीरोइनें बेस्ट हैं. इसके बाद जवाब देते हुए कैटरीना कैफ का नाम लिया. दरअसल, इन दोनों ने एक साथ कई मूवीज में काम किया है. जिसमें ‘वेलकम’, ‘सिंग इज ब्लिंग’, ‘तीस मार खां’ और ‘दे दना दन’ शामिल है. इन सारी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई.

जॉली कर रही छप्परफाड़ कमाई
अक्षय कुमार की हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई थी.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3)ने अपने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का पांच दिन का कुल कलेक्शन 65.50 करोड़ रुपये हो गया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 91.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)