3-3 पति भी नहीं दे सके संतुष्टि, मुंहबाले भाई के साथ ही हो गई शुरु, गंदई की हद तो तब हुई जब…

Even 3-3 husbands could not give satisfaction, started with a mouthful brother, the extent of filth was reached when...
Even 3-3 husbands could not give satisfaction, started with a mouthful brother, the extent of filth was reached when...
इस खबर को शेयर करें

हरनौत (नालंदा)। नालंदा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। पति दिल्ली में काम करता था और पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहा करती थी। बताया जाता है कि गुड़िया की इससे पहले भी दो शादी हो चुकी है और दोनों पतियों की मौत भी संदेहास्पद स्थिति में हुई थी। जिले के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसी गढ़ गांव निवासी राजीव राम की हत्या मामले में उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी की गिरफ्तारी के बाद गुड़िया के प्रेमी संजीव कुमार तथा संजीव के दोस्त अटल पांडेय को भदौर थाने (पटना जिला) की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों से पूछताछ चल रही है। कहा जा रहा है कि राजीव राम की हत्या में चार बदमाश शामिल थे।

संजीव कुमार एवं अटल पांडे गुड़िया के मायके हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना गांव के निवासी हैं। अटल पांडेय सेवा निवृत्त दारोगा के पुत्र हैं। राजीव राम की हत्या बीते 25 मार्च की रात कर दी गई थी और शव को बाढ़ (पटना) अनुमंडल क्षेत्र के भदौर थाना क्षेत्र के खन्धे में फेंक दिया था। उसी दिन गुड़िया ने राजीव को अपने प्रेमी (मुंहबोला भाई) के पास दो हजार रुपए मांग कर लाने के बहाने भेजा था। 26 मार्च को भदौर थाना पुलिस ने राजीव का शव बरामद किया था। शव को अज्ञात मान कर दो दिन बाद उसे दफन कर दिया था। 29 मार्च को तस्वीर के आधार पर राजीव के शव की पहचान स्वजन ने की तब चंडी थाने की पुलिस ने भदौर थाना से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की।

शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रहती थी गुड़िया

गुड़िया का प्रेम संबंध बचपन से ही गांव (मायके) के संजीव कुमार के साथ था। वह कुछ सालों से उसी के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहती आ रही थी। वहीं पति राजीव राम दिल्ली में काम करता था। राजीव ने गुड़िया से प्रेम विवाह किया था। वह राजीव के बड़े भाई की साली है।

पहले भी दो शादी कर चुकी है महिला

राजीव से पहले भी गुड़िया की दो शादी हुई थी। उसके पूर्व के दोनों पतियों की भी मौत सन्देहात्मक स्थिति में हुई थी। होली में राजीव राम घर आया था। वह पत्नी का चाल-चलन देख हरनौत से डेरा खाली करा गांव तुलसी गढ़ ले आया था। यही वजह रही कि पत्नी ने राजीव की हत्या की साजिश रच दी। भदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है। चंडी (नालन्दा) के थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गुड़िया कुमारी, उसके प्रेमी राजीव कुमार व राजीव के मित्र की गिरफ्तारी कर ली गई है। अनुसंधान जारी है।