
- ट्रेन हादसाः 40 शवों पर चोट का एक भी निशान नहीं, आखिर कैसे हो गई मौत? - June 6, 2023
- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर में गूंजे खालिस्तानी नारे, दिखाए गए भिंडरावाले के पोस्टर - June 6, 2023
- अभी अभीः यूपी के लिये खुशखबरी, सीएम योगी पास किये 23 प्रस्ताव, नई तबादला नीति से लेकर…यहां देंखे पूरी लिस्ट - June 6, 2023
लखनऊ. यूपी में होली के दौरान अलग-अलग घटनाओं में विवाद के चलते एक व्यक्ति जहां गोलीबारी में घायल हो गया वहीं पथराव में 18 लोग घायल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर है.
होली पर दिनदहाड़े खून-खराबाः खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई कहासुनी, धमकी दी, आगे बढ़ा और मार दी गोली
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार की सुबह आलू की खुदाई को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगौथा गांव की है। यहां बुधवार की सुबह गांव निवासी अजीत के भाई के खेत में आलू की खुदाई चल रही थी। आलू की लोडिंग के बाद ट्रैक्टर को मेन रोड तक लाने के लिए गांव के ही मुरारी भदौरिया के खेत को पार करना पड़ता है। सुबह करीब 10.30 बजे अजीत के भाई ने ट्रैक्टर निकालने के लिए आगे बढ़ाया।
इसी समय मुरारी भदौरिया वहां पहुंच गया। उसने फसल खड़ी होने की वजह से अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना किया। इसी को लेकर अजीत के भाई और मुरारी के बीच कहासुनी होने लगी। इसकी जानकारी किसी ने अजीत को दी। जानकारी होने पर अजीत तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मुरारी को धमकी देने लगा।
मुरारी अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने के लिए मना कर रहा था। इस पर अजीत का माथा ठनक गया। उसने तमंचा में कारतूस भरी और मुरारी की तरफ आगे बढ़ा। जब तक मुरारी अपना बचाव कर पाता अजीत ने फायर झोंक दिया। गोली मुरारी के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और तड़पने लगा।
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थरः 18 लोग घायल, छह की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार की सुबह होली के दिन मामूली कहासुनी में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।
मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव का है। यहां बुधवार की सुबह हंसी-खुशी होली का उत्सव मनाया जा रहा था। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। फगुआ गीतों का गायन किया जा रहा था। लोग गन्ना के रस से बनाई गई ठंडाई का आनंद ले रहे थे।
सुबह के 9.30 बज रहे थे। होली का रंग और फगुआ गीतों की बयार अभी चढ़नी शुरू हुई थी। इसी बीच एक मोहल्ला में अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। शोरगुल ने लोगों का आनंद छीन लिया था। लोग फगुआ, ठंडाई और रंग-गुलाल छोड़कर आवाज आने वाली दिशा की ओर भागे। वहां पहुंचे तो दृश्य देख हैरान रह गए और खुद का बचाव करने के लिए जगह ढूंढने लगे। वहां दो पक्षों में ईंट-पत्थर बरस रहे थे।
दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो गए
इससे पहले कि गांव के लोग बीच-बचाव करते दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो चुके थे। लोग घायलों को लेकर तत्काल सीएचसी, जलेसर पहुंचे। यहां उन्हें उपचार दिया गया। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि बीती रात भी दोनों पक्षों में होली में लकड़ियां रखने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। उसी खुन्नस में आज सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
यह लोग हुए घायल
लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों से 18 से अधिक लोग घायल हो गए। इनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें हैं। इनमें से छह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों में एक पक्ष से अमन कुमार, कल्याण सिंह, अशोक, दयाशंकर, आनंद कुमार, आकाश, हुकम पाल, किशन पाल, राजेंद्र और दूसरे पक्ष से दयाशंकर, रकम पाल सिंह के अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।