हरियाणा के कैथल में ट्यूशन जा रहे 10वीं के छात्र की हत्या, दोस्त घायल

कैथल. हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका खंड के गांव खरकां में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 10वीं कक्षा के छात्र नवराजदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी विनीत घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, नवराजदीप ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था. रास्ते में उसकी कुछ हमउम्र छात्रों से झगड़ा हो गया. इसी दौरान हमलावरों ने नवराजदीप और विनीत पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में नवराजदीप के शरीर पर 8 से 10 चाकू के वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं विनीत घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि मृतक की आरोपियों से पहले भी कहासुनी हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना रामथली नहर के पास की है जहां पर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने 5 नामजद और12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .