हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज! फर्स्ट फेज में बावल तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

गुरुग्राम: दिल्ली से अलवर के बीच नमो भारत ट्रेन के चलाने के प्लान में थोड़ा बदलाव होगा। पहले चरण में धारूहेड़ा तक बनने वाले कॉरिडोर का विस्तार अब बावल तक किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने अपनी सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को दे दी है। केंद्रीय योजना और साख्यिकीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने पहले चरण में आरआरटीएस को धारूहेड़ा तक सीमित करने पर अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई थी और इस बावल तक मंजूर कराने के लिए पत्राचार भी किया था। राव का कहना है कि बावल इंडस्ट्रियल एरिया तक नमो भारत के विस्तार के बाद निर्माण शुरू करने के लिए जल्द से जल्द केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दिलवाने का प्रयास करेंगे।

बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है बावल
बावल हरियाणा का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। बावल के साथ मल्टिलॉजिस्टिक हब का भी विस्तार हो रहा है। राव ने बावल तक नमो भारत के विस्तार ने करने के प्वॉइंट्स पर अपनी असहमति जताते हुए 20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बावल और इससे सटे राजस्थान के शाहंजापुर-नीमराणा और बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र के बारे में बताया था। राव की आपत्ति के बाद नमो भारत के धारूहेड़ा से आगे विस्तार को लेकर फिर बैठकों का दौर शुरू हुआ। 26 सितंबर को हरियाणा सरकार ने इसे धारूहेड़ा से आगे बावल तक विस्तार करने पर सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को दे दी। राव का कहना है कि प्रथम चरण में विस्तार राजस्थान के शाहजहांपुर तक करना चाहिए। राजस्थान में नमो भारत ले जाने के लिए वहां की सरकार को केंद्र से संपर्क कर सहमति व्यक्त करनी चाहिए।

आपके पसंद की स्टोरी
राजस्थान: ASI से डिमोशन कर बनाया गया सिपाही, महिला कांस्टेबल से कही थी ऐसी बात कि मिली बड़ी सजा!
53 की कुंवारी तब्बू बन गईं महारानी, हरे अनारकली में दिखाया शाही रौब, रैंप पर अदाएं देख फिसला दीवानों का दिल
Bihar: प्रेमिका को पाने के लिए ‘डर’ का शाहरूख खान बना प्रेमी, युवती के घर पहुंचकर कर दिया था कांड, अब मिली सजा

राज्य सरकार को वहन करना होगा खर्च
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेश लिमिटेड के एमडी चंद्रशेखर खरे ने एनसीआरटीसी के एमडी को लिखे पत्र में कहा कि नमो भारत कॉरिडोर को अब बावल तक बढ़ाया जाएगा। खरे ने राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि बाव से आघी किसी भी विस्तार का खर्च संबंधित राज्य को वहन करना होगा। दिल्ली-गुड़गांव-बहरोड़ कॉरिडोर में एरो सिटी से साइब सिटी व दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ कॉरिडोर बनेगा। गुड़गांव में साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौरा, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, एमबीआरटी, बावल और एसएसनबी स्टेशन प्रस्तावित हैं।