हरियाणा पुलिस का ASI करता था अफीम की तस्करी, यूपी पुलिस ने साथियों के साथ पकड़ा

कुरुक्षेत्र: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने हरियाणा पुलिस के एएसआई को शनिवार को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई की पहचान रण सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला पुलिस में तैनात है। यूपी पुलिस ने अफीम तस्करी के गंभीर आरोपों में एएसआई के 3 साथियों को भी पकड़ा है। इस कार्रवाई से कुरुक्षेत्र पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कार के अंदर मिला खजाना
बरेली पुलिस ने बुधवार को सिरौली (बरेली) कस्बे के चौराहे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर ड्राइवर वहां से भाग गया। लेकिन कल्याणपुर तिराहे पर पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने कार में सवार करनाल जिले के ललैज गांव के रण सिंह, ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के मेहरबान, मोहम्मद हसन और करनाल के बरसालू गांव के योगेश कुमार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से पुलिस को 360 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक कड़ा, 2 घड़ी और अंगूठियां और करीब 51 हजार रुपये कैश बरामद हुआ।

आपके पसंद की स्टोरी
बिहार NDA का ‘दिल्ली मंथन’ खत्म: आज हो सकती है सीटों की घोषणा; चिराग- कुशवाहा और मांझी ने रखी बड़ी मांग
राजस्थान: ASI से डिमोशन कर बनाया गया सिपाही, महिला कांस्टेबल से कही थी ऐसी बात कि मिली बड़ी सजा!
Bihar: आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह को लोगों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड और पीए ने चलती गाड़ी से ग्रामीण को फेंका
शख्स कमरे में कर रहा था छात्रा का रेप, बीजेपी कार्यकर्ता दरवाजे पर दे रहा था पहरा! युवती ने सुनाई आपबीती

6 महीने पहले ही भेजा गया था ज्योतिसर चौकी
बरेली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह यूपी से अफीम खरीद कर हरियाणा में बेचते थे। रण सिंह थाना कुरुक्षेत्र के तहत आने वाली ज्योतिसर चौकी में ASI के पद पर तैनात है। रण सिंह को करीब 6 महीने पहले पुलिस लाइन से ज्योतिसर चौकी में भेजा गया था। इससे पहले रण सिंह शाहाबाद पुलिस चौकी में तैनात था