Haryana News: हरियाणा सरकार में प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं. IAS और IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं. रविवार को जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों के प्रमुखों के पद बदले गए हैं, जिसमें 20 से अधिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
शहरी स्थानीय निकाय विभाग
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में IAS विकास गुप्ता (1992 बैच) को नियुक्त किया गया है. वहीं IAS विजय सिंह दहिया (2001 बैच) को खेल विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है. यह जिम्मेदारी वह अपने वर्तमान पद के अतिरिक्त संभालेंगे. उन्होंने IPS नवदीप सिंह विर्क की जगह ली है.
हिसार का प्रशासनिक बदलाव
IAS महेंद्र पाल (2017 बैच) को हिसार का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया.
वर्तमान हिसार DC IAS अनीश यादव (2014 बैच) को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक बनाया गया.
रवि प्रकाश गुप्ता को हिसार मंडल कमिश्नर बनाया गया.
4 जिलों के डीसी बदले गए
यमुनानगर की नई डीसी IAS प्रीति होंगी, जबकि पहले यह पद पार्थ गुप्ता के पास था. वहीं हिसार का नया डीसी महेंद्र पाल बने हैं. पहले इस पद पर अनीश यादव थे. फरीदाबाद में DC के रूप में आयुष सिन्हा को तैनात किया गया, पहले IAS विक्रम डीसी थे. कैथल का नया डीसी IAS अपराजिता बनीं हैं, जो पहले यह पद IAS प्रीति के पास था.
महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्तियां
IAS अमित कुमार अग्रवाल (2003 बैच) को सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के साथ-साथ पर्यटन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं उन्होंने IPS कला रामचन्द्रन की जगह ली है. IAS फूल चंद मीणा (2004 बैच) को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है. IAS जे. गणेशन (2006 बैच) को फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA) का CEO और डायरेक्टर जनरल, हाउसिंग फॉर ऑल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर हारट्रोन की जिम्मेदारी दी गई है. IAS अशोक कुमार मीणा (2006 बैच) को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक बनाया गया है. IAS पंकज (2009 बैच) को कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया.
IAS डॉ. आदित्य दहिया (2011 बैच) को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) का प्रबंध निदेशक बनाया गया. IAS प्रदीप कुमार (2011 बैच) को परिवहन विभाग का निदेशक और विशेष सचिव बनाया गया है. IAS आयुष सिन्हा (2018 बैच) को मानेसर नगर निगम के आयुक्त से हटाकर फरीदाबाद का उपायुक्त बनाया गया. IAS अपराजिता (2018 बैच) को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है.