Haryana में दीपावली पर 18 जिलों में 125 जगह लगी आग, 299 से ज्यादा लोग झुलसे…

डेस्क: प्रदेश में सोमवार को दिवाली का पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। 18 जिलों में 125 जगह आग लगी। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 29 जगह आग लगी। इसके बाद झज्जर में भी 28 जगह आग लगने की सूचना आई। इसके अलावा फरीदाबाद में भी 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आगजनी और लड़ाई-झगड़ों में 299 लोग घायल हुए। सबसे ज्यादा घायल रोहतक पीजीआई में आए।

वहीं, करीब 10 से ज्यादा लड़ाई-झगड़ों में केस दर्ज हुए। इसके अलावा विभिन्न जिलों में 35 क्विंटल से ज्यादा पटाखों जब्त किए गए। अवैध पटाखे के 6 मामले दर्ज हुए हैं। फरीदाबाद में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया। सिरसा-दादरी-पलवल में आग लगने की सूचना नहीं आई। सलांकि, बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाई थी। साथ ही पटाखे जलाने के लिए भी समय निर्धारित किया गया था।