चंडीगढ़. हरियाणा में हाल ही में आतंकवाद से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हरियाणा को दहलाने की साजिशें हो रही हैं. क्योंकि फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने के बाद सिरसा में एक थाने पर ग्रेनेड से अटैक हुआ है. वहीं, गैंगस्टर्स की ओर से लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती पेश की जा रही है.
दरअसल, अब तक प्रदेश में गैंगस्टर्स का ही खतरा था, लेकिन अब हरियाणा में आंतकी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे में हरियाणा को दहलाने की साजिशों से इंकार नहीं किया जा सकता है. हरियाणा को तीन तरह से टेरर ग्रूप से खतरा है, जिसमें खालिस्तानी भी शामिल है.
पहली घटनाः हरियाणा के फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हाल ही में हुआ. हालांकि, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने इसका खुलासा किया, जबकि हरियाणा पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी कि कैसे अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों ने धौज गांव में 3 हजार किलो ग्राम विस्फोटक जुटाया है. फिर मामले के तार दिल्ली ब्लास्ट भी जुड़े.
फेंका गया. बाकायदा वीडियो भी सामने आया और खालिस्तानी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली. बड़ी ही आसानी से इस घटना को अंजाम दिया गया. अहम बात है कि कैथल में बीते कुछ माह पहले ऐसे ही थाने पर ग्रेनेड फेंका गया था. पाकिस्तानी डॉन शहजाद भाटी ने भी दावा किया कि यह अटैक उन्होंने करवाया.
तीसरा मामलाः गुरुवार को करनाल में कर्ण लेक के पास एक ग्राउंड में दो ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले में हालांकि, ग्रेनेज को डिफ्यूज कर लिया गया. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि हरियाणा में यह आतंक का सामान कौन और कहां से आ रहा है. सुरक्षा एंजेसियां क्या कर रही है. हालांकि, हरियाणा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन जरूर शुरू किया है और बदमाशों और डेली रूटिन क्राइम में शामिल लोगों को पक़ड़ रही है.
गैंगस्टर के अलावा अन्य से भी खतरा
अब तक देखा जा रहा था कि हरियाणा में गैंगस्टर्स के जरिये ही दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन फरीदाबाद में जैश के टेरर मॉड्यूल और थाने पर ग्रेनेड अटैक के बाद अब और भी टेरर ग्रूप्स दहशत फैलाने की कोशिश में हैं. गौरतलब है कि डीजीपी ओपी सिंह लगातार रोजाना अपडेट दे रहे हैं कि हरियाणा में आज का दिन कैसा गुजरा और कितने अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.