Himachal Election Result 2022: हिमाचल में सभी 68 विधानसभा सीटों के परिणाम, जानें किस सीट से कौन जीता

Himachal Election Result 2022: Results of all 68 assembly seats in Himachal, know who won from which seat
Himachal Election Result 2022: Results of all 68 assembly seats in Himachal, know who won from which seat
इस खबर को शेयर करें

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज जारी है। इसका फैसला हो चुका है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के नतीजों में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। इस बार एक मात्र महिला प्रत्याशी जीत कर विधानसभा पहुंची हैं। हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है। कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। इस बार चुनावी मैदान में कुल 412 प्रत्याथी थे। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों ने ड्रोन से भी निगरानी की। राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 8 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू हुई। हर मतदान केंद्र पर लगभग 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। 10 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री सुखराम चौधरी और बिक्रम सिंह ही जीत पाए हैं। एक अन्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने भी उनकी परंपरागत सीट गंवा दी है। जानिए किस सीट से कौन प्रत्याशी ने जीत हासिल की…
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम वोट
भवानी सिंह पठानिया(कांग्रेस) 33,238
राकेश पठानिया(भाजपा) 25,884
राजन सुशांत(आप) 1302
तिलक राज(बसपा) 298
अशोक कुमार सोमल( निर्दलीय) – 156
कृपाल सिंह परमार( निर्दलीय) 2811
संजय शर्मा – निर्दलीय – 141
विजय कौंडल – निर्दलीय – 118
नोटा – 185
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम वोट
आरएस बाली कांग्रेस 42079
अरुण कुमार भाजपा 26187
उमा कांत आप 1332
सिकंदर कुमार निर्दलीय 292
नोटा 385
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी वोट
मलेंद्र राजन – कांग्रेस – 30,797
रीता धीमान – भाजपा – 28,547
जगदीश सिंह – आप – 1474
हंस राज – बसपा – 261
निर्मल प्रसाद – निर्दलीय – 1470
मनोहर लाल – निर्दलीय – 4442
लक्ष्मण दास – निर्दलीय – 145
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी वोट
संजय रत्न( कांग्रेस) 27827
रविंद्र सिंह रवि(भाजपा) 21483
होशियार सिंह(आप) 616
सुशील कुमार(बसपा) 201
अतुल कौशल(आजाद) 9511
सुनील कुमार(आजाद) 93
नोटा 201