हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मानसून की एंट्री के साथ अलर्ट मोड पर प्रशासन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रदेश में आज भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान मौसम विभाग ने 2-3 जुलाई और 5-6 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 4 और 7 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन में बारिश का येलो अलर्ट है.

बरसात के एंट्री के साथ अलर्ट पर विभाग

वहीं, बरसात की दस्तक के साथ ही प्रदेश में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, प्रदेश में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं दर्ज की गई. जिसके चलते अब प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और संवेदनशील जगहों पर मशीनरी तैनात कर दी गई है. लोक निर्माण विभाग ने बारिश के मौसम से निपटने के लिए पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार कर ली है.

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

2 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. आज मध्यम पर्वतीय और निचले व मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं.

3 जुलाई को मध्य पर्वतीय और निचले व मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

4 जुलाई को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है. मध्यम पर्वतीय इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, निचले व मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

5 जुलाई को मध्य पर्वतीय और निचले व मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

6 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया है. इस दिन प्रदेशभर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

7 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट है. मध्यम पर्वतीय इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, निचले व मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है.

ऊना रहा प्रदेशभर में सबसे गर्म

वहीं, ऊना में सबसे ज्यादा 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 19.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, सुंदरनगर में 28.9, भुंतर में 26.9, कल्पा में 21.7, धर्मशाला में 30.0, नाहन में 25.7, केलांग में 21.1, सोलन में 23.0, मनाली में 22.2, कांगड़ा में 31.2, मंडी में 29.2, बिलासपुर में 28.0, चंबा में 29.1, जुब्बड़हट्टी में 22.5, कुफरी में 15.2, नारकंडा में 13.2, बरठीं में 27.7, ताबो में 17.0, मशोबरा में 19.0, नेरी में 29.2 और बजौरा में 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

भरमौर में सबसे कम तापमान दर्ज

प्रदेश में सबसे कम तापमान भरमौर में 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, शिमला में 17.4, सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 21.0, कल्पा में 15.6, धर्मशाला में 18.6, ऊना में 21.0, नाहन में 20.3, केलांग में 14.8, पालमपुर में 19.5, सोलन में 20.2, मनाली में 19.1, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 23.2, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 24.2, जुब्बड़हट्टी में 19.6, कुफरी में 15.0, नारकंडा में 13.5, कुकुमसेरी में 9.6, सेउबाग में 20.5, बरठीं में 22.5, पांवटा साहिब में 26.0, सराहन में 18.7, देहरा गोपीपुर में 24.1, ताबो में 15.9, मशोबरा में 16.9, नेरी में 22.7 और बजौरा में 22.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.