बिहार में ‘एकांत मिलन’ से लड़के के लिए लाई गुड न्यूज, लड़की भी हो गई खुश; जानें पूरा मामला

In Bihar, 'solitary meeting' brought good news for the boy, the girl also became happy; Know the whole matter
In Bihar, 'solitary meeting' brought good news for the boy, the girl also became happy; Know the whole matter
इस खबर को शेयर करें

बांका: बिहार के बांका से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। बताया जा रहा है कि रजौन में शुक्रवार देर रात एक शादी हुई। पुलिस और परिजनों की मौजदूगी में शादी हुई। इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के मेहरपुर गांव का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रजौन प्रखंड क्षेत्र के नीमा गांव गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया और उन्हें पकड़कर रजौन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और मामला समझा। पुलिसिया पूछताछ में पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजन को खबर दी। परिजन थाने पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने दोनों की रजामंदी से मंदिर में शादी करा दी।

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड के मेहरपुर गांव निवासी बाल किशोर दिवाकर का पुत्र रमण कुमार का रजौन प्रखंड के नीमा गांव की एक लड़की के साथ करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। वह अक्सर अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलता था। वहीं इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी हो गई। इसके बाद से ही उसके परिजन मौके की तलाश में थे। इसी क्रम में शुक्रवार को परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और रजौन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात की और दोनों को उनके हवाले कर दिया।

शादी की इलाके में हो रही चर्चा
शुक्रवार की देर रात प्रेमी युगल की शादी रजौन बाजार स्थित राजवनेश्वरनाथ धाम मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर विदाई दी। इस शादी को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। साथ ही मौके पर काफी भीड़ भी जुटी हुई थी। लोग इस प्रेमी जोड़े की हिम्मत और उनके परिजनों के समझदारी की सराहना कर रहे हैं। शादी के बाद लड़का और लड़की, दोनों खुश हैं।