मुजफ्फरनगर में कार से आए बदमाशों ने बस में की लूटपाट, यात्रियों से मारपीट

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने मेरठ की ओर से जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम बस में यात्रियों से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर दो यात्रियों को हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों को देखकर बदमाश हवाई फायर कर भाग गए। रात में इस घटनाक्रम के काफी देरतक अफरातफरी मची रही।

रालोद नेता ने पुलिस को दी जानकारी

खतौली में घटना के समय रालोद नेता पराग चौधरी अपने साथियों विकुल राठी आदि के साथ मेरठ से लौट रहे थे। उनके शोर मचाने बदमाश भाग गए। रालोद नेता ने पुलिस को घटना और बदमाशों की कार के नंबर की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद

वहीं इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष में ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ। उनमें नोकझोंक हुई है। बस में लूटपाट की घटना नहीं है। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। कस्बे के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। बस चालक ने शिकायत नहीं की है।