अभी अभी: मध्यप्रदेश में 3 मंजिला इमारत गिरने से मचा कोहराम, 6 लोग…

इस खबर को शेयर करें

राजधानी भोपाल में एक 3 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मकान के मलबे से अब तक 6 लोगों को निकाला गया गया है। इन सभी की हालत गंभीर है। इस बीच 1 मजदूर के मकान के मलबे में दबे होने की सूचना मिली है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस मकान को नीचे से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा मकान गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी घटनास्थल के पास पहुंचे हैं।

पुलिस समेत नगर निगम के कर्मचारियों ने वहां पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। राहत और बचाव कार्य के दौरान मकान के मलबे में फंसे 6 मजदूरों को निकाल लिया गया है। जिनमें 3 महिलाएं शामिल थीं। जबकि एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा हुआ है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।