अभी अभीः पीएम मोदी ने पुतिन से की 25 मिनट बात, बोलेः जंग को छोडकर….

इस खबर को शेयर करें

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। रूसी फौज ने सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 12 जगहों पर मिसाइल हमले किए। यूक्रेन के 54 सैनिक और 10 सिविलियन मारे गए। यूक्रेन ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। जंग यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी ठिकाने तक पहुंच गई है। दिल्ली में यूक्रेनी एम्बेसेडर ने भारत से मदद की गुहार लगाई। मोदी ने व्लादिमिर पुतिन से करीब 25 मिनट बातचीत की। इस दौरान भारतीय लोगों और छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। साथ ही ये भी कहा कि जंग से मसले का हल निकालने के प्रयास किए जाएं।

भारत से गुहार रंग लाई

नई दिल्ली में यूक्रेन एम्बेसडर मीडिया के सामने आए थे और PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी कि वे वर्ल्ड लीडर हैं और अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करें। इसके कुछ देर बाद न्यूज एजेंसी ने खबर दी कि मोदी और पुतिन देर रात बातचीत करेंगे। इधर, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। EU प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने कहा- रूस की इकोनॉमी को तबाह कर दिया जाएगा।

हमला कहां और कैसा
यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खार्किव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेज यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।

पुतिन का ऐलान और फौरन हमला

इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान किया। कहा- रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेज की तरफ था। बयान के 5 मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू मिशन भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एअरइंडिया की फ्लाइट डेंजर जोन अलर्ट के चलते लौट आई है।