क्या आप भी ऑफिस में 8 से 9 घंटे बैठते हैं? हो जाएं सावधान; नहीं तो घेर लेंगी ये बीमारियां!

आजकल लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बहुत ज्यादा कम हो गई. ज्यादातर लोग ऑफिस, घर में लंबे तक बैठे रहते हैं. टीवी देखते समय या फिर गाड़ी चलाते समय अक्सर लोग घंटे लंबे समय तक बैठे रहते हैं. क्या आप जानते हैं लंबे समय तक बैठने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है. आइए जानते हैं लंबे समय तक बैठने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है.

रीढ़ की हड्डी का कमजोर होना
लंबे समय तक बैठने से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है. घंटों एक ही जगह पर बैठने सी रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ जाता है जिस वजह से कमर दर्द की समस्या हो सकती है. अगर आप लंबे समय तक बैठते हैं तो आपकी रीढ़ की हड्डी कमजोर हो जाती है. रीढ़ की हड्डी की मजबूत करने के लिए रोजाना योग करें.

मोटापा
लंबे समय तक बैठने से मोटापे की समस्या हो सकती है. दरअसल एक जगह पर बैठने से शरीर की पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर पड़ता है. खाना सही से पच नहीं पाता है जिस वजह से चर्बी जमा होने लगती है. जिस वजह से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है. लंबे समय बैठने से बचें बीच में ब्रेक लेकर वॉक करें.

ब्लड शुगर और हार्ट संबंधी समस्या
लंबे समय तक बैठने से हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है. दरअसल लंबे समय तक बैठने से ग्लूकोज का सही से यूज नहीं हो पाता है जिस वजह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. जो कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों के रिस्क को बढ़ाता है.