Bank Holiday: 31 अक्टूबर को बैंक बंद, न कोई तीज-त्योहार फिर RBI ने क्यों दी है बैंकों को छुट्टी

Bank Holiday Today: अक्टूबर के आखिरी दिन बैंकों की छुट्टी है. देश के कई शहरों में शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं. शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. जिसकी वजह से रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों को बंद रखने का फैसला किया गया है. आरबीआई के आदेश पर अहमदाबाद, गुजरात में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. हालांकि देश के बाकी राज्यों में बैंकों में सामान्य तौर पर काम होता रहेगा.

31 अक्टूबर को बैंकों में छुट्टी
31 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद हैं. गुजरात को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंकों की शाखाएं सामान्य तौर पर खुली रहने वाली है. गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है. इसलिए राज्य में सभी बैंकों की छुट्टी रहती है. स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं. बैंकों की छुट्टी के दौरान कोई भी बैंकिंग काम जैसे कैश डिपॉजिट या चेक क्लीयरेंस नहीं हो पाएगा, लेकिन नेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस चालू रहेंगी. आप डिजिटल ट्रांजैक्श के जरिए लेनदेन जारी रख सकते हैं. बता दें कि रिजर्व बैंक की ओर से राष्ट्रीय धार्मिंक और क्षेत्रिय छुट्टियों, सरकारी दिवसों के अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक बंद रहने वाले है.

सीधे तीन दिन बाद खुलेंगे बैंक
अगले महीने यानी नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है. नवंबर के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 1 नवंबर को कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. उत्तराखंड में इगास बागवान के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी. वहीं 2 नवंबर को रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहने वाली है.