Tips And Tricks: बरसात के मौसम में नमी बढ़ जाती है. नमी की वजह से किचन में समस्या बढ़ जाती है. किचन की नमी का असर राशन पर भी पड़ जाता है. किचन की नमी की वजह से धीरे-धीरे चीजें खराब होने लग जाती है. बरसात के दिनों में दाल में फफूंदी, चावल में कीड़े लग जाते हैं. आटा और बेसन में कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, इन टिप्स की मदद से नमी की वजह फूड्स खराब नहीं होंगे.
बरसात के दिनों में क्यों खराब होते हैं फूड्स
बरसात के मौसम में हवा में नमी होती है. यह नमी धीरे-धीरे डिब्बों के अंदर जाकर फूड्स की क्वालिटी को खराब करती है. दाल-चावल बरसात की नमी को सोख लेते हैं जिस वजह से दाल-चावल में अजीब सी गंध आती है. वहीं धनिया और हल्दी जैसे मसाले गीले होकर चिपक जाते हैं और उनके स्वाद में भी अंतर पड़ जाता है. आटा और बेसन में नमी की वजह से कीड़े और फंगस की समस्या हो जाती है.
बरसात के मौसम में दाल-चावल को इस तरह रखें सेफ
बरसात के दिनों में दाल और चावल को सुरक्षित रखने के लिए आप इस देसी उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दाल-चावल में नीम की सूखी पत्तियां डाल दें. नीम की पत्ती डालने से कीड़े नहीं लगते हैं. इसके अलावा डिब्बे में हींग की पोटली बांधकर रख दें. हींग की पोटली रखने से दाल-चावल में कीड़े नहीं लगेंगे.
आटा और मसाले के लिए असरदार उपाय
बरसात के दिनों में आटा और मसाले चिपचिपे हो जाते हैं. ऐसे में आटा और मसाला को सेफ करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनरों में आटा और मसाले को स्टोर करें. अगर डिब्बे का ढक्कन ढीला है तो मसाले और दाल में नमी जा सकती है. आटा और बेसन में तेजपत्ता डालें तेजपत्ता की खुशबू से कीड़े दूर हते हैं.