थायरॉइड कैंसर को लेकर चौंकाने वाले ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. इस बीमारी में महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले इसका खतरा तीन गुना ज्या है. अगर थायरॉइड कैंसर के बारे में शुरुआती स्टेज पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है. थायरॉइड कैंसर में हर्मोनल कारण सबसे बड़ा होता है. खासकर एस्ट्रोजन हार्मोन थायरॉइड कोशिकाओं की ग्रोथ पर बुरा असर डालते हैं जिससे महिलाओं में कैंसर का रिस्क बढ़ता है. अपोलो एथेना वूमेन कैंसर सेंटर की ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर ज्योति वाधवा से जानते हैं लक्षण.
थायरॉइड कैंसर के लक्षण
थायरॉइड कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत ही हल्के होते हैं ऐसे में अधिकतर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं. लेकिन इन आम और छोटे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें.
गर्दन के सामने बिना दर्द की गांठ या सूजन
इसके अलावा आवाज में लगातार बदलाव या आवाज में भारीपन आना
खाना निगलने में दिक्कत आना
गर्दन में दबाव या जकड़न का महसूस होना
बिना किसी वजह के लगातार खांसी
गर्दन की लिम्फ की नोड्स की बढ़ना भी इसका शुरुआती लक्षण होता है.
थायरॉइड कैंसर से बचाव के उपाय
थायरॉइड कैंसर को पूरी तरह से रोकना असंभव है लेकिन इसके खतरे को कम किया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार रेडिएक्शन एक्सपोजर से बचना चाहिए, इसके अलावा हेल्दी डाइट लेना चाहिए. जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है वह समय पर समय पर जांच कराएं.