जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले धर्मांतरण को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि हिंदू संगठनों का हंगामा मचाया है ,हिंदू संगठनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर दूसरे धर्म की खासियत बता कर उनका ब्रेनवॉश कर हिंदुओं को ईसाई बनाने का काम हो रहा था। उन्हें बाइबल पढ़ाई जा रही थी। हिंदूवादी संगठन ने एक घर पर छापा मारा तो पाया कि घर में प्रार्थना सभा चल रही थी,और कुछ लोग धर्मांतरण करवा रहे थे। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौजूद लोगों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने धारा 151 में एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
जबलपुर जिले के कुंडेश्वर तहसील में चंगाई सभा के माध्यम से हिंदू धर्मांतरण का संचालन हो रहा था, जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को प्राप्त हुई। तुरंत विश्व हिंदू परिषद की ओर से त्वरित कार्रवाई के दौरान आदिवासी बाहुल्य समाज में इलाज के नाम पर भोले वाले गरीब लोगों को लालच देकर क्रिश्चियन कम्युनिटी में धर्मांतरण किया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से मौके पर जाकर धर्मांतरण में सम्मिलित लोगों को सूचीबद्ध कर थाना कुंडेश्वर में एफ आई आर करवाई। हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि पुलिस मामले को लेकर टालमटोल कर रही थी, हालांकि कार्यकर्ताओं के प्रबल विरोध के पश्चात पुलिस कार्रवाई हुई। हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है। सूचना पर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर एक घर मे पहुंचे और रंगे हाथ धर्मांतरण करने वाले लोगों को पकड़ा। इस दौरान कमरे में बाइबल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ऐसी घटनाओं का घोर विरोध करता है और ऐसे संगठन जो विदेशी धर्म को चघाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराते हैं, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अपनी उपस्थिति हिंदुत्व विचारधारा के माध्यम से अवश्य दर्ज कराएग।