हिमाचल में पहली बार मूंछ वाला CM: सुखविंदर सुक्खू ने मिथक तोड़ा

Mustache CM for the first time in Himachal: Sukhwinder Sukhu broke the myth
Mustache CM for the first time in Himachal: Sukhwinder Sukhu broke the myth
इस खबर को शेयर करें

शिमला: हिमाचल प्रदेश को पहली बार मूंछ वाला मुख्यमंत्री मिला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू (SSS) से पहले 6 मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभाल चुके हैं। मगर, किसी की भी मूंछें नहीं थी, लेकिन सुखविंदर सिंह ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि प्रदेश में मूंछ वाले CM नहीं बनते हैं। हिमाचल का गठन 25 जनवरी 1971 को हुआ था। राज्य के पहले मुख्यमंत्री 1952 में डॉ. यशवंत सिंह परमार बने। उन्होंने 2 बार हिमाचल की कमान संभाली। इनके बाद 2 बार ठाकुर रामलाल राज्य के CM बने। इतनी ही बार BJP नेता शांता कुमार और 2 ही बार प्रेम कुमार धूमल राज्य के मुख्यमंत्री बने।

एक बार जयराम ठाकुर तो 6 बार स्व. वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की कमान बतौर मुख्यमंत्री संभाली। इन 70 सालों में एक भी बार राज्य की बगडोर मूंछ वाले CM के हाथ में नहीं गई। यह पहला अवसर है, जब मूंछ वाले नेता मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि 2017 में CM बनने से पहले जयराम ठाकुर भी हल्की मूंछ रखा करते थे। मगर, मुख्यमंत्री बनने से पहले ही अपनी मूंछे उड़ा दी।

CR से CM तक का सफर
सुखविंदर सिंह सुक्खू पद एवं गोपनीयता की शपथ के बाद राज्य के 7वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने शिमला के एक कॉलेज से CR यानी क्लास रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वह NSUI, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन भी बने। चौथी बार वह विधायक चुनकर आए हैं।