मुजफ्फरनगर : पूर्व मंत्री संजीव बालियान और कपिल देव ने लोगों के साथ मनाई होली

Muzaffarnagar: Former minister Sanjeev Balyan and Kapil Dev celebrated Holi with people
Muzaffarnagar: Former minister Sanjeev Balyan and Kapil Dev celebrated Holi with people
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में बुधवार को रंगो के त्योहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। डीएम अरविंद मलप्पा बंबारी से लेकर आम नागरिक होली पर्व की खुशियों में झूमता नजर आया। क्या बड़ा और क्या बच्चा सभी के गालों पर होली का गुलाल चमक उठा।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रंगोत्सव के त्योहार में लोगों संग झूमते नजर आए। दोनों मंत्रियों ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

पिचकारियों ने बढ़ाई खुशियां
होली पर्व के मौके पर नागरिक रंगों से सराबोर हैं। एक-दूसरे के घर पर जाकर गुलाल अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कहीं ठंडई में घुली होली की मस्ती है तो कहीं पानी और रंग से भरी पिचाकारियां इस पर्व की खुशियों को दूना किए दी जा रही हैं। बच्चों ने त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। गली मोहल्लों में एक दूसरे को रंगों से नहलाते बच्चे और उनको समझाती उनकी माताएं। कुछ ऐसा ही होली का मनोरम दृष्य जिले की गलियों में देखने को मिला। नगर के शिव चौक, रामपुरी, नई मंडी, जसवंतपुरी, साकेत, जाट कालोनी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, दयालपुरम, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में होली की धूम रही।

पहले ही जारी किया गया था कार्यक्रम
होली पर्व के मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री की और से भी त्योहार मनाने का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया था। राज्यमंत्री डा संजीव बालियान होली मनाने सबसे पहले सुबह गांव ढिंढावली पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सावटु और फिर सिसौली पहुंचकर लोगों के साथ होली खेली। उनका कायक्रम भोराकला, शिकारपुर, आदमपुर, ढिढावली सैनियान और पलडी और पलडा और शाहपुर, काकडा जाने का भी है। उसके उपरांत केन्द्रीय राज्यमंत्री मुजफ़फरनगर पहुंचेंगे।