- अलर्टः पिंघला देगी गर्मी, पारा 45 पार, इन राज्यों के लिये चेतावनी जारी, घर से निकलने से पहले… - May 21, 2024
- सेक्स टॉयज के दर्द ने कर दिया था परेशान, डॉक्टरों को भी बाहर निकालने में छूट गए पसीने - May 21, 2024
- जूता व्यापारी के घर इनकम टैक्स का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा बरामद, गिनती जारी - May 21, 2024
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा का दायित्व बोध समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर मनीष गर्ग, सचिव विनीत गुप्ता सहित 12 पदाधिकारियों ने शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गान के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान दिया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंहल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार, सेवा, संपर्क के प्रकल्पों के द्वारा समाजसेवा में बढ़ चढ़कर कार्य करता हैं। जिला समन्वयक शशिकांत मित्तल ने छह सदस्यों को संकल्प दिला कर शाखा में शामिल किया। प्रांतीय महासचिव डॉ आरके सिंह ने सत्र 2022-23 के लिये अध्यक्ष पद पर मनीष गर्ग, सचिव पद पर विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मी विनायक ने किया। प्रांतीय मार्गदर्शक रामकुमार तायल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, परमकीर्ती शरण अग्रवाल, प्रांतीय चैयरमैन कमल गोयल, अलका सिंह, अमित तायल, नीरज अग्रवाल, राजीव गर्ग, डॉ अमित वर्मा, शिशुकांत गर्ग, जिला सह समन्वयक अतिन संगल, विष्णु स्वरूप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रांतीय व जिले के दायित्वधारी मौजूद रहे।