मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव से हिंदू युवती को भगा कर ले जाने वाले मुस्लिम युवक व तीन बच्चों के पिता पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपित की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
उधर, योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने भी सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि सात दिन का बाद आरोपित के मोहल्ले का घेराव किया जाएगा।
तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी द्वारा गुरुवार को आरोपित के फोटों के साथ एक मैसेज के माध्यम से सूचना दी है कि वांछित आरोपित आरिफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा।