राजस्थान में यहां भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकलने लगे लोग

सिरोही. माउंट आबू सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटकों से लोग कुछ समय के लिए दहशत में आ गए. अचानक धरती के हिलने का अहसास होते ही कई इलाकों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. हालांकि भूकंप की तीव्रता मामूली होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है. प्रशासन की ओर से देर शाम तक भूकंप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक साथ झटके महसूस होने की बात कही है.