मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में जमीन के लिए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक चाचा पर परिवार के ही तीन मृतक सदस्यों को जिंदा दिखाकर उनके फर्जी एफिडेविट तहसील में जमा कराने का आरोप है. और पढ़ें
आरोप है कि समरपाल नाम के चाचा ने ₹15 करोड़ की 15 बीघा जमीन को अवैध तरीके से आबादी में घोषित कराकर कब्जाने की साजिश रची. पीड़ित परिवार ने अब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मृतक के परिजन श्रवण कुमार ने शिकायत की कि उनके बहनोई की यह जमीन है, जिसे हड़पने के लिए चाचा समरपाल ने फर्जीवाड़ा किया. श्रवण कुमार ने बताया कि जिनके एफिडेविट लगाए गए थे, वे तो 10-12 साल पहले मर चुके हैं, लेकिन फरवरी 2025 में उन्हें तहसीलदार के यहां जिंदा दिखाया गया.