मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में यातायात माह के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर, श्री आदित्य बंसल ने 27 नवंबर 2025 को थानाक्षेत्र भोपा स्थित गंग नहर पटरी मार्ग पर स्वयं उपस्थित रहकर इस अभियान का संचालन किया।
अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग, स्टंट ड्राइविंग, तेज गति से वाहन चलाने वाले, मोबाइल का उपयोग करने वाले और लापरवाही से ड्राइविंग करने वाले शामिल थे। इसके अतिरिक्त, मानक विहीन या त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न और हूटर का उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और अन्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।