मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण उपखण्ड-पंचम, पचैंडा रोड की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 सितंबर, रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दो प्रमुख कारणों से की जा रही है।
पहला कार्य आदर्श कॉलोनी फीडर पर किया जाएगा, जहां सड़क चौड़ीकरण के चलते विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके कारण दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसी प्रकार गांधी कॉलोनी-1 फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने कंडक्टर को एबी कंडक्टर से बदला जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा।
इस शटडाउन के दौरान आदर्श कॉलोनी मेन रोड, देवपुरम्, लिंक रोड, पीपल वाली गली, चरण सिंह मार्ग, विश्वकर्मा चौक, गंगा विहार, गांधी कॉलोनी गली संख्या 12, 13, 14 और 16 सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।