नीतीश ने तोड़ा बिहार के सबसे लंबे समय तक सीएम का रिकॉर्ड, लेकिन श्रीकृष्ण सिंह से इस मामले में पीछे

Nitish broke the record of Bihar's longest serving CM, but lagged behind Shri Krishna Singh in this matter.
Nitish broke the record of Bihar's longest serving CM, but lagged behind Shri Krishna Singh in this matter.
इस खबर को शेयर करें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक अनूठा रिकॉर्ड कायम हो गया है। बतौर मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 17 साल 56 दिन तक राज्य की कमान संभालने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीकृष्ण सिन्हा (श्रीबाबू) के नाम था, जो कि 17 साल 52 दिनों तक राज्य के सीएम रह चुके थे। हालांकि श्रीबाबू लगातार सीएम बने रहने में नीतीश कुमार से आगे हैं। नीतीश कुमार जहां 8 साल 239 दिनों तक लगातार बिहार के सीएम बने रहें, वहीं श्रीबाबू 14 साल 314 दिनों तक राज्य की कमान संभाल रखी थी।

नीतीश कुमार पहली बार 1989 में बाढ़ से सांसद बने थे। 1991 में दोबारा नीतीश कुमार दोबारा बाढ़ से सांसद चुने गए। इसके बाद नीतीश 1996 और 1998 में भी सांसद बने। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1998 में नीतीश कुमार को केंद्रीय रेल मंत्री बनाया गया। हालांकि किशनगंज के पास हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। 1999 में नीतीश कुमार 5वीं बार सासंद का चुनाव जीते। इस बार उन्हें केंद्र सरकार ने कृषि मंत्री बनाया। फिर 2004 में छठी और आखिरी बार नीतीश कुमार सांसद बने।

मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का सफर
– पहली बार नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण उनको 7 दिन बाद ही 10 मार्च को इस्तीफा देना पड़ा।
– दूसरी बार नीतीश कुमार ने 2005 में बीजेपी के साथ सरकार बनाई। 24 नवंबर 2005 को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अपना कार्यकाल पूरा करते हुए 24 नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री रहे।
– तीसरी बार नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2010 को मुख्यमंत्री बने।
– 2014 में बीजेपी से अलग होकर राजद के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाई। लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन करने के बाद नीतीश ने इस्तीफा दे दिया था और जीतन राम मांझी को सीएम बनाया गया, लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली और 19 नवंबर 2015 तक अपने पद पर बने रहे।
– पांचवी बार नीतीश कुमार ने राजद के साथ चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। चुनाव में जीत के बाद 20 नवंबर 2015 को उन्होंने पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– राजद से मतभेद के बाद 26 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 27 जुलाई 2017 को उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इन चुनावों में जेडीयू पहली बार बीजेपी से कम सीटें जीतीं लेकिन मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार ही काबिज हुए।
– 2022 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। फिर महागठबंधन में शामिल होकर आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।