बाप रे! विवाद के बाद हुई झड़प, शख्स के कान के टुकड़े को ही चबाकर खा गई महिला

Oh My God! Clash broke out after dispute, woman chewed off a piece of man's ear and ate it
Oh My God! Clash broke out after dispute, woman chewed off a piece of man's ear and ate it
इस खबर को शेयर करें

आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने व्यक्ति के कान को काट डाला। यही नहीं महिला इतनी खूंखार निकली कि उसने कान का टुकड़े को चबा लिया और निगल गई। पीडि़त ने महिला के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। मामला थाना न्यू आगरा के नगला पदी का है। नगला पदी के देवी नगर में रहने वाले रामवीर बघेल ने बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में किराए पर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसी मकान में राखी और उसका पति संजीव भी रहता है।

पीड़िता ने बताया कि राखी छोटी-छोटी बातों में उससे झगड़ा करती है। 4 मार्च को वह अपने बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए गया था। इस वजह से मकान का मेन गेट खुला रह गया। इस बात पर राखी गालियां दे रही थी। जब उसे समझाने का प्रयास किया तो राखी के पति संजीव ने उसे पकड़ लिया और राखी ने उसके कान को काट लिया।

कान के टुकड़े को निगली गई
रामवीर बघेल ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। रामवीर ने बताया कि झगड़े के बाद जब उसके कान से खून बहने लगा तो देखा कि कान का एक हिस्सा अलग हो गया है। जब लोग उसके कान के हिस्से को खोजने लगे तो राखी सबूत मिटाने के लिए उसके कान के टुकड़े को मुंह में निगल गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
रामवीर ने पुलिस को बताया कि महिला राखी रोजाना गालियां देती है। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकियां देती है। थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक पाठक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर धारा 506 और 325 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।