जयपुर: ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के आयोजन से पूर्व जागरूकता अभियान, OTS से दोपहर 3 बजे से दिखाई जाएगी हरी झंडी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा दिखाएंगे ग्राम रथों को हरी झंडी, 23 से 25 मई तक होगा GRAM का आयोजन.
जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जयपुर. विशेष विमान से कोलकाता से आए हैं जयपुर. चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी आए हैं साथ में. एयरपोर्ट पर नितिन नवीन के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद. प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा भी एयरपोर्ट पर हैं उपस्थित.
राजस्थान विधानसभा को उड़ाने की धमकी भरा फिर आया मेल, विधानसभा कर्मचारियों को एतिहात के तौर पर रोका जा रहा है विधानसभा भवन के बाहर, तीसरी बार मिली है विधानसभा को उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता, पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची विधानसभा.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है. अलवर में हल्की बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है. पढ़ें पूरी अपडेट
कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को रामगंजमंडी के लखारिया चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में 184 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र में लगभग 650 करोड़ रूपए के विकास कार्य शुरू हुए हैं, जिससे रामगंजमंडी सहित आसपास के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है. स्पीकर बिरला ने कहा कि 1 साल के अंदर हर घर तक पीने का पानी और हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचा देंगे. रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचेगा जहां पर विकास के काम न हो. यहां पर खेल मैदान से लेकर स्कूल कॉलेज अस्पताल आने वाले समय में बनाए जाएंगे.
बनेठा टोंक: थाना पुलिस की अनूठी पहल, मेस कर्मचारी की बेटियों की शादी में भरा मायरा, ₹75,211 नगद व कपड़ों के साथ दिया सहयोग, पेश की मिसाल, भेरूलाल प्रजापत की बेटियों नेहा व पूजा की शादी में मदद, थाना प्रभारी भागीरथ सिंह के नेतृत्व में स्टाफ ने निभाया सामाजिक दायित्व, डीजे के साथ पुलिस टीम पहुंची, भात की रस्म उत्साह से निभाई, महिलाओं के मंगल गीतों के बीच कार्यक्रम, माहौल हुआ भावुक, हेड कांस्टेबल दयाराम चौधरी, राजेश व अशोक सहित स्टाफ रहा मौजूद, क्षेत्र में पुलिस की इस पहल की जमकर हो रही सराहना.
बांसेड़ा गांव के समीप देर रात जंगल में लगी आग, किसान नानूराम जाट के खेत की मेड़ सें शुरू हुई आग ने लिया विकराल रूप, टोडारायसिंह नगर पालिका सें दमकल टीम पहुंची तत्काल मौके पर, लगातार 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया आग को काबू, लेकिन इस बीच काफी लंबे क्षेत्र में हरे पेड़ पौधे पांच ट्राली ईधन लकड़ी का ढेर हुआ राख, उपखंड में प्रचंड गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में हुआ इजाफा.