राजस्थान में नहीं है LPG-पेट्रोल-डीजल की कमी!

Jaipur News: एलपीजी-पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर प्रेसवार्ता हुई. तीनों ऑयल कंपनियों के कॉर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने पीसी की. राज्य में तेल विपणन कंपनियों के 12 डिपो हैं. IOCL के आपूर्ति केंद्र जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर में है. BPCL के जयपुर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में है. HPCL के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर में है.

किसी भी तरह से पैनिक नहीं होना

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का भी स्टॉक पर्याप्त है. प्रदेश में 1376 घरेलू एलपीजी वितरक है. वर्तमान में 4 दिन का बैकलॉग चल रहा है. हमारे स्टेट में पेट्रोल-डीजल-LPG की कोई दिक्कत नहीं है. किसी भी तरह से पैनिक नहीं होना है.

तीनों ऑयल कंपनियों के कॉर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने कहा कि घरेलू LPG की कोई कमी नहीं है. राजस्थान में 13 बॉटलिंग प्लांट है. कुल राजस्थान में 1376 एलपीजी वितरक है. 11 हजार 416 एलपीजी डिलीवरीमैन है. 1 करोड़ 85 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं. 96 फीसदी OTP के माध्यम से सिलेंडर डिलीवरी हो रही है. प्रदेश में 17 ऑटो LPG स्टेशन को 24 घंटे खुले रहेंगे. ऑटो LPG की सेल अचानक बढ़ी है.

एलपीजी-पेट्रोल-डीजल के रेट

राजस्थान में पेट्रोल ₹105-106 प्रति लीटर और डीजल ₹90-91 प्रति लीटर के आसपास है. जयपुर में घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत लगभग ₹916.50 है. राज्य में बीकानेर में पेट्रोल सबसे महंगा ₹106.34 और डीग में सबसे कम ₹104.30 है. अजमेर में पेट्रोल ₹104.36 प्रति लीटर और डीजल ₹89.88 प्रति लीटर रहा.

जयपुर में पेट्रोल की कीमत ₹105.27 प्रति लीटर और डीजल ₹90.71 प्रति लीटर रहा. जोधपुर में पेट्रोल ₹104.59 प्रति लीटर जबकि डीजल ₹90.10 प्रति लीटर रहा.कोटा में पेट्रोल ₹104.63 प्रति लीटर और डीजल ₹90.12 प्रति लीटर पर मिल रहा है.

इन हमलों में ईरान में सैन्य और नागरिक दोनों ही हताहत हुए. इजरायल-ईरान मध्य पूर्व में तनाव से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से तेल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे भारत में तेल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी हुई. भारत अपनी जरूरत का 85% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है और इस क्षेत्र के तनाव से शिपिंग/बीमा लागत बढ़ गई है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम प्रभावित हो रहे हैं. इसके बाद से ही भारत में एलपीजी-पेट्रोल-डीजल की किल्लत देखी जा रही है, जिससे दाम बढ़ते जा रहे हैं. इससे आम आदमी काफी परेशान हो रहा है.